Best Vastu tips for wall clock in hindi in 2020

Best Vastu tips for wall clock in hindi in 2020

Vastu tips for clock in Hindi by Dheeraj Midha (Dheeraj Midha Astrology)

Vastu tips for clock in Hindi सही दिशा में लगी घड़ी आपके जीवन को बदल सकती है| आपका समय भी बदल सकता है यदि वास्तु के अनुसार आप घड़ी को लगाते है आइए जानते है वास्तु टिप्स फॉर क्लोक इन हिंदी

vastu tips for wall clock in hindi

  1. वास्तु शास्त्र के अनुसार दीवार घड़ी लगाने की सही दिशा पूर्व दिशा, उत्तर दिशा और ईशान कोण है इन दिशाओं में दीवार घड़ी लगाना शुभ माना गया है |इन दिशाओं की दीवारों पर लगी हुई घड़ियाँ सुख समृद्धि का रास्ता खोलती है इन दिशाओं को वास्तु शास्त्र में शुभ माना गया है| यदि आपको इन दिशाओं में घड़ी लगाने में असुविधा है तो आप पश्चिम की दीवार पर भी घड़ी लगा सकते है|
  2. उत्तर दिशा की तरफ लगी हुई घड़ी घर में रहन वालों की संपत्ति को बढ़ाती है, पूर्व दिशा की और लगी हुई घड़ी अच्छी सेहत प्रदान करती है और ईशान में लगी घड़ी मानसिक शांति प्रदान करती है|   
  3. कभी भी भूल कर दीवार घड़ी को दक्षिण दिशा , दक्षिण पश्चिम कोण ओर दक्षिण पूर्व कोण में नहीं लगाना चाहिए| इन दिशाओं पर दीवार घड़ी लगाने से रोग, ऋण व शत्रु बाधा से घर में रहने वालो को जूझना पड़ता है|
  4. दक्षिण दिशा की तरफ लगी घड़ी हमेशा घर में रहने वालों की आयु के लिए संकट का विषय बनी रहती है| गंभीर रोगों को निमंत्रण देने वाली होती है| क्योकि दक्षिण दिशा यम की दिशा मानी गई है|
  5. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में ऐसी घड़ी लगानी चाहिए जिससे मधुर ध्वनि निकलती हो मधुर संगीतमय धुन से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है| ज्यादा शोर गुल वाली ध्वनि मानसिक शान्तिः को भंग करती है तो दूसरी तरफ घर के सकारात्मक माहौल को भी बिगड़ देती है अत: घड़ी के चुनाव में इस बात का खास ध्यान रखे|
  6. घर में कभी भी बाद घड़ियाँ नहीं रखनी चाहिए यदि व बंद हो जाती है तो उन्हें रिपेयर जल्दी ही करा लेना चाहिए नहीं तो आपका समय भी रुक जाएगा मेहनत करने के बाद भी कोई तरक्की नहीं होगी
  7. दरवाजे के ठीक ऊपर घड़ी नहीं लगनी चाहिए जहां से आप प्रवेश या बाहर निकलते है इससे आपका भाग्य कमजोर पड़ जाता है |
  8. इस बात का हमेशा ध्यान रखे की घड़ी में सही समय हो इसे आप कुछ मिनट आगे तो रख सकते है पर पीछे बिलकुल भी ना रखे नहीं तो आप के काम समय पर पूरे नहीं होंगे| इससे आप जीवन में पिछड़ जायेंगे| घर में जितनी भी घड़ियाँ हो उन सभी का समय एक सा होना चाहिए|
  9.  घड़ी का कांच टूटा हुआ नहीं होना चाहिए क्योंकि टूटे हुए कांच से नकारात्मक ऊर्जा निकलती है और ये हमारे दुर्भाग्य का कारण बन सकती है|
  10. अगर आप डिजाइनर घड़ी का प्रयोग अपने घर में कर रहे हो तो इस बात का हमेशा ध्यान रखे की इस के डिजाइन से किसी भी प्रकार की नकारात्मक भावना को दर्शाने वाली फीलिंग नहीं आनी चाहिए जैसे किसी युद्ध या फिर ऐसा लुक जो तनाव को बढ़ने वाला हो | नहीं तो आपका मूड भी वैसा हो जाएगा |
  11. घर में हमेशा अच्छी किस्म की घड़ियों का प्रयोग करना चाहिए| एक अच्छी घड़ी आपके अच्छे समय को प्रदर्शित करती है|
  12. जो घड़ियाँ बार बार खराब हो रही हो उन घड़ियों को घर से बहार कर देना चाहिए ये घड़ियाँ हमारी प्रगति में बाधा बनती है|
  13. घड़ी का शीशा भी धुंधला नहीं होना चाहिए| अगर घड़ी के शीशे पर धूल आ जाए तो उसे साफ़ कर देना चाहिए| ऐसी धुंधली घड़ियाँ प्रयोग करने से हमारी दूरदर्शिता समाप्त होने लगती है| 
  14. ऐसा माना जाता है की आपके घर में पेंडुलम वाली घड़ी सुख समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करती है| इस घड़ी को पश्चिम दिशा में लगाना शुभ मान गया है ये आपकी तरक्की का मार्ग खोलती है|
  15. गोल व चकोर घड़ी शुभ मानी गई है| तीखे कोनों वाली घड़ियाँ घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार अधिक होता है इसलिए तीखे कोने वली घड़ी का प्रयोग ना करें|
  16. काले व नीले रंग की घड़ियाँ नहीं लगानी चाहिए|सफ़ेद क्रीम गुलाबी आदि हलके रंगों वाली घड़ी ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है|

dheeraj midha

vastu tips for clock in hindi

श्री शिव शक्ति ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र

दिल्ली

for astrology consultation https://coddelhi.com/dheeraj-midha/

leave your comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *